Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की तैयारी तेज़, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

[ad_1]

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने कमर कस ली है. सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली. जिसमें सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि वे पीएम मोदी के “विकसित भारत” के विजन के विजन के अनुसार “विकसित उत्तराखंड” के लिए योजनाएं तैयार करें. साथ ही धरातल पर तेजी से काम शुरू करें.

पर्यटन ढांचे को मजबूत के दिए निर्देश

सीएम धामी ने बैठक में पर्यटन सचिव को राज्य के पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के निर्देश दिए. इसके लिया अल्पकालिक मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के लिए निर्देशित किया.

उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव

बैठक में सीएम ने सारकोट गांव   की तर्ज पर हर जिले जनपद में दो गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए. इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि यह सब स्थानीय संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

सीएम ने की दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन बनाने की घोषणा

सीएम ने बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन बनाने की घोषणा की. इसके लिए उपयुक्त स्थानों की जल्द पहचान कर काम शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही एडवेंचर टूरिज्म को और अधिक बढ़ावा देने के लिए नए डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश दिए. जिससे क्षेत्रीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *