Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

G-20 के विदेशी मेहमानों का वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर हुआ भव्य स्वागत

ऋषिकेश : ऋषिकेश में होने वाली G-20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमानों का देवभूमि में आना शुरू हो गया है, वहीं आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट से दो विदेशी अतिथि जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचे। जिनका उत्तराखंड के पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। साथ ही तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया। इसके दौरान विदेशी मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे।
डोईवाला एसडीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के साथ मेहमान नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *