Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ब्रिटिश पार्लियामेंट के लॉर्ड मेयर ने की CM धामी की सराहना

बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति मोरया ने मुख्यमंत्री धामी के साथ हुई बैठकों और नीतिगत चर्चा की सराहना करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें भारत से धामी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत राज्य में निवेश जुटाने के उद्देश्य से हाल में ब्रिटेन के भ्रमण पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा लिए गए नीतिगत निर्णयों की ब्रिटिश पार्लियामेंट के लार्ड मेयर ने सराहना की है। उनके अलावा बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति बिली मोरया भी मुख्यमंत्री धामी के प्रशंसकों में शामिल हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी 26 से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बर्मिंघम में रोड शो के अलावा विभिन्न कंपनियों के 350 से अधिक प्रतिनिधियों से बैठक कर राज्य में 12 हजार करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावों पर एमओयू कराने में सफलता पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *