Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में छाया कोहरा, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

उत्तराखंड:- उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

राजधानी देहरादून में सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ है, साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर रविवार को भी दून का अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *