Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट, मसूरी मंं आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उप राष्ट्रपति को आगामी चारधाम यात्रा के लिए भी आमंत्रण दिया। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ के साथ जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

उन्होंने उप राष्ट्रपति को गंगाजली भेंट कर आगामी चारधाम यात्रा में आने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, निदेशक लाल बहादुर शास्त्री अकादमी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *