Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

श्री केदारनाथ धाम में बारिश ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, पुलिस ने जारी की अलाउसमेंट

रुद्रप्रयाग:- केदार बाबा के कपाट खुलने के दिन से ही लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, पैदल मार्ग पर यात्री बारिश से भीग रहे हैं, पुलिस लगातार यात्रियों को बारिश में न भीगने व पर्याप्त गर्म कपड़े अपने साथ लाने के लिए एलाउसमेंट कर जानकारियां दे रही है। केदारनाथ धाम में रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई जबकि पैदल मार्ग में भी बारिश हुई। धाम में आस्था पथ से यात्रियों की दर्शन व्यवस्था से उन्हें बारिश में भीगने नहीं पड़ रहा है। यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पैदल मार्ग में यात्रियों को बारिश से परेशानियां जरूर हो रही है।

रविवार सुबह केदारनाथ धाम में बादलों का डेरा था। केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही आस्था पथ में लाइन लग गई। यहां रेन सेल्टर की सुविधा होने से इस बार यात्रियों को बारिश से राहत मिल रही है। दोपहर बाद केदारनाथ में मौसम बदल गया। सांय 4 बजे से बारिश शुरू हुई। इससे यहां ठंड भी होने लगी। गौरीकुंड से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को भी बारिश से मुश्किलें उठानी पड़ी। पैदल मार्ग पर बारिश होने यात्री बड़ी संख्या में भीग रहे हेँ, जिससे यात्रियों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। पुलिस लगातार यात्रियों को बारिश में भीगने से बचने को कह रही है, साथ ही यात्रियों को गर्म कपड़ने पहनने को भी कह रही है, कई यात्री शर्ट में ही केदारपुरी पहुंच रहे हैं।

सांय 3 बजे से सांय 5 बजे तक मंदिर की सफाई और भोग व्यवस्था की गई। इस दौरान मंदिर में दर्शन नहीं हो पाए। इसके बाद 5 बजे दोबारा यात्रियों के लिए मंदिर खोला गया। केदारनाथ में दर्शनों के लिए यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं देर शाम को जिला मुख्यालय समेत पूरे जनपद में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *