Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हल्द्वानी में आज सीएम धामी का भव्य रोड शो, नवाबी रोड से शुरू होगा कार्यक्रम

निकाय चुनाव में प्रचार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे से रोड शो के समापन तक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

सीएम दोपहर में एफटीआई स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से टीपीनगर, फायर स्टेशन तिराहा, मेडिकल कॉलेज गेट, धान मिल तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, जेल रोड होते हुए नवाबी रोड पहुचेंगे। यहां से रोड शो शुरू होगा। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा। यहां डायवर्जन हेलिकॉप्टर उतरने से 10 मिनट पहले ही शुरू किया जाएगा। रोड शो का समापन तिकोनिया तिराहे पर होगा। यहां से सीएम एफटीआई ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन-

जब रोड शो जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी चौराहा के बीच होगा-

– नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा जाने वाले वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर रोडवेज चौराहा से सीधे सिंधी चौराहा की ओर जाएंगे।

– लाइफलाइन तिराहा से जेल रोड तिराहा जाने वाले वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा, लाइफलाइन तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा होकर जाएंगे।

– कालाढूंगी रोड से जेल रोड, कालाढूंगी तिराहा, नैनीताल रोड, बरेली रोड जाने वाले वाहन ऊंचापुल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, पीलीकोठी तिराहा, मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।

– नवाबी रोड तिराहा से जेल रोड तिराहा के बीच वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

जब रोड शो कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा के बीच होगा तब-

 

– रामपुर रोड से आने वाले वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होकर जाएंगे।

– बरेली रोड से रोडवेज जाने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा से क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते होकर जाएंगे।

– पर्वतीय क्षेत्र से रामपुर, रूद्रपुर, बरेली, चोरगलिया आदि की ओर जाने वाले वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होकर जाएंगे।

– पहाड़ से कालाढूंगी रोड जाने वाले वाहन कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चंबल पुल से लालडॉट, ऊंचापुल चौराहा होकर जाएंगे।

रोडवेज बसों और निजी बसों का डायवर्जन-

जब रोड शो कालाढूंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा के बीच होगा तब-

– रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वालीं बसों को टीपीनगर तिराहा, होंडा शोरूम तिराहा से तीनपानी तिराहा से गौलापुल बनभूलपुरा से रोडवेज को डायवर्ट किया जाएगा। जब रोड शो रोडवेज चौराहा पास कर लेगा तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

जब रोड शो जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी चौराहा के बीच होगा तब-

– कालाढूंगी रोड से आने वालीं बसें ऊंचापुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी। जब रोड शो रोडवेज चौराहा पास कर लेगा तब समस्त बसें सीधे कालाढूंगी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

 

– पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार से गौला पुल से रोडवेज तक आ सकेंगी।

– रोडवेज स्टेशन से रामपुर, बरेली रोड जाने वालीं बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौक होकर जाएंगी।

– रोडवेज बस स्टेशन और केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र और कालाढूंगी रोड जाने वालीं बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए तिकोनिया होकर जाएंगी।

 

– रोड शो के दौरान कालाढूंगी रोड पर नवाबी रोड तिराहा से, बरेली रोड में सिंधी चौक से, रामपुर रोड में हिंदू धर्मशाला से, नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहा से रोडवेज की ओर आने वाले सभी वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *