Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।

मुख्यमंत्री ने दवा स्टोर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *