Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

देहरादून-हरिद्वार में चढ़ेगा पारा, पहाड़ों में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मई से प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी जिलों में मौसम खराब बना रह सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस में इजाफा होने की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 15 मई के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू होगा। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। लगातार तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा।

 वहीं दूसरी ओर पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 और 17 मई को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।  इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गर्जन के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और चारधाम यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

 वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मई के बाद पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगेगा। इसके बाद मैदानी क्षेत्रों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। अगले चार से पांच दिनों के भीतर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल उत्तराखंड में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पहाड़ों में लगातार बदलते मौसम का असर पर्यटन और यात्रा व्यवस्थाओं पर भी पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *