Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भी दी बधाई, कहा— युवाओं के लिए प्रेरणा

हल्द्वानी की रहने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा की राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने अरीना से बातचीत के दौरान उनके परिजनों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अरीना की मेहनत, अनुशासन और लगन प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। सीएम ने यह भी कहा कि इस तरह की उपलब्धियां उत्तराखंड के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती हैं।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अरीना से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस पर अरीना ने बताया कि वह आगे चलकर लॉ की पढ़ाई करना चाहती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर UN या UNESCO में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना रखती हैं।

अरीना ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा भी जताई, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। यह संवाद न केवल उनकी उपलब्धि को सम्मान देने वाला था, बल्कि युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने वाला भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *