Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

गढ़वाल मंडल में BJP का महामंथन, धामी-भट्ट की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में शुरू हो गई है। बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आने वाले कार्यक्रमों, पार्टी की रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की जा रही है।

संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक अहम: CM धामी

बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित राजनीतिक दल है और संगठन को लगातार मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की बैठकें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सीएम धामी ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संगठन के पदाधिकारियों से संवाद के जरिए जमीनी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और कार्यकर्ताओं के सुझावों को समझने का अवसर भी मिलता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, आने वाले समय में भाजपा संगठन को और सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की दिशा में काम करेगी।

आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर होगी चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद के माध्यम से संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय की कार्ययोजना और पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है। बैठक में मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *