Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना, जानें अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिथौरागढ़ में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं।

बारिश से सड़कें प्रभावित, भूस्खलन का खतरा

लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के कई संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। जगह-जगह भूस्खलन के कारण मलबा और बोल्डर सड़कों पर आने से आवाजाही बाधित हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई है। अलर्ट के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें सतर्क हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *