Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, उत्तराखंड संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस

[ad_1]

Read Time:4 Minute, 41 Second

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत स्वास्थ्य लाभ के बाद एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर वह कुछ दिनों से दिल्ली स्थित अपने आवास पर आराम और स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में भाग लिया। यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित की गई।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए CWC बैठक में शामिल होने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, बैठक के दौरान देश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात पर गंभीरता से चर्चा की गई। इसके साथ ही कांग्रेस की आगामी रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

SIR प्रक्रिया और विधानसभा स्तर की स्थिति पर भी चर्चा

वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को लेकर पहले ही बैठक हो चुकी है। इस दौरान प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।  उन्होंने कहा कि संगठन में बनाई जाने वाली समितियों, संगठनात्मक ढांचे और मौजूद कमियों को दूर करने के लिए भी मंथन किया गया। पार्टी आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम करेगी।

आगामी चुनाव और कैंपेनिंग रणनीति पर मंथन

गणेश गोदियाल ने बताया कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की कैंपेनिंग रणनीति पर भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को CWC की बैठक के बाद 20 अगस्त को भी दिल्ली में एक और बैठक आयोजित होनी है। उनके मुताबिक, पार्टी नेतृत्व और संगठन से जुड़े नेताओं के बीच बैठकों का दौर आगे भी जारी रहेगा और आगामी चुनावों के लिए रणनीति को लगातार मजबूत किया जाएगा।

संन्यास की अटकलों को सक्रियता से देते रहे जवाब

गौरतलब है कि हरीश रावत के राजनीति से संन्यास लेने को लेकर समय-समय पर अटकलें सामने आती रही हैं। हालांकि, वह अपनी लगातार राजनीतिक सक्रियता के जरिए इन चर्चाओं को खारिज करते रहे हैं। हरीश रावत कई बार सार्वजनिक मंचों से यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि फिलहाल उनका राजनीति से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, कांग्रेस के भीतर हरीश रावत को लेकर समय-समय पर विरोध के स्वर भी उठते रहे हैं। इसके बावजूद CWC बैठक में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका को चर्चा में ला दिया है।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *