देशभर के बसपा पदाधिकारियों के साथ मायावती की बैठक, चुनावी तैयारियों पर चर्चा – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

देशभर के बसपा पदाधिकारियों के साथ मायावती की बैठक, चुनावी तैयारियों पर चर्चा

लखनऊ:-  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को देशभर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रही हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के बसपा प्रमुख भी शामिल हुए हैं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

पिछले निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी मायावती

बैठक में मायावती पिछली बैठकों के दौरान पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों पर हुए काम की समीक्षा करेंगी। वह संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही आगे की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राज्यों में गतिविधियों को गति देने से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में मंथन होने की संभावना है।

कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा

मायावती आगामी 9 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगी। राजधानी स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़े जरूरी पहलुओं पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *