Mount Kilimanjaro Summit: उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोहियों की सफलता पर CM धामी ने थपथपाई पीठ – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Mount Kilimanjaro Summit: उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोहियों की सफलता पर CM धामी ने थपथपाई पीठ

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के दो नन्हे पर्वतारोहियों से मुलाकात की। उन्होंने 9 वर्षीय रियांश पंत और 10 वर्षीय प्रिशा रावत को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

5,895 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

रियांश पंत और प्रिशा रावत ने 22 अगस्त 2026 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। समुद्र तल से करीब 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस चोटी पर दोनों नन्हे पर्वतारोहियों ने तिरंगा फहराकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। 9 वर्षीय रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल जिले के बैलपड़ाव की रहने वाली हैं।

CM धामी ने बच्चों के साहस की सराहना की

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी पर पहुंचना बच्चों के साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रियांश और प्रिशा ने अपनी उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों बच्चों की सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

पर्वतारोहण और साहसिक गतिविधियों में आगे बढ़ रहे युवा

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के युवा पर्वतारोहण, खेल और विभिन्न साहसिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *