चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले 250 विभागों पर होगी FIR, DM ने दिए निर्देश – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले 250 विभागों पर होगी FIR, DM ने दिए निर्देश

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले सरकारी विभागों के अध्यक्षों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऐसे विभागों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपी एक्ट), 1950 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर होगी FIR

जिला प्रशासन ने जिले के सभी केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, कार्यालयों और संस्थानों से वहां तैनात कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा था। इसके लिए निर्धारित समय भी दिया गया था, लेकिन कई विभागों ने अब तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है। कुछ विभागों ने जो जानकारी दी है, वह भी अधूरी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा के मुताबिक, जिले में करीब 500 विभागों ने ही कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों ने अब तक सूची नहीं भेजी है। इसके अलावा कई विभागों ने अधूरी जानकारी दी है।

चुनाव के लिए चाहिए 23 हजार कर्मचारी

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को रिजर्व कर्मचारियों समेत करीब 23 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसके मुकाबले अभी तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही विवरण मिल पाया है। ऐसे में चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता का आकलन करने में परेशानी हो रही है। डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों का पूरा और अपडेट विवरण निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

देहरादून डीएम ने विभागाध्यक्षों को खुद इस काम की निगरानी करने और भेजी जाने वाली जानकारी सही रखने को कहा है। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय पर पूरी सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ आरपी एक्ट-1950 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *