प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार को रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी न्याय रैली के जरिए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के वोटरों को साधने का काम करेंगी। उनकी रामनगर में पहली जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल किया।

पीरूमदारा के किसान इंटर कालेज में प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगी। उनका हेलीकॉप्टर पीरूमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में सुबह 11:50 मिनट पर उतरेगा, उसके बाद कार से वह जनसभा स्थल तक पहुंचेंगी। यहां पर एक घंटा संबोधन करने के बाद वह लौट जाएंगी। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी जवानों ने पूरा होमवर्क कर लिया है। शुक्रवार शाम चार बजे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 10 इंस्पेक्टर, 25 एसआई, 70 से 80 सिपाही, 20 से 25 महिला सिपाही, एक कंपनी पीएसी, 50 से 60 रिक्रूट को बुलाया गया है।

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी को सुनने को रामनगर की जनता आतूर है। ऐसे में पीरूमदारा के किसान इंटर कॉलेज में दस हजार लोगाें की भीड़ रहने का अनुमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के घोषणा पत्र की पांच गारंटियों के बारे मतदाताओं को जानकारी दे रही है।

 प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए रामनगर पहुंची झारखंड की विधायक व कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *