चमोली जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति ने थामा बीजेपी का दामन – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

चमोली जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून:- उत्तराखंड कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।  इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्टुभा नंद जोशी प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को लेकर नाराज कांग्रेस व अन्य दलों को भाजपा ने झटका दिया। पार्टी ने विरोधी दलों में सेंध लगाते हुए उसके ओबीसी वर्ग के नेताओं व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दी। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान से नाराज होकर अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता अपने दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *