मुख्यमंत्री धामी ने शहीद रूचिन सिंह रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद रूचिन सिंह रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून एयरपोर्ट में जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *