केदारनाथ यात्रा मार्ग की क्षतिग्रस्त संरचना के रिस्टोरेशन के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

केदारनाथ यात्रा मार्ग की क्षतिग्रस्त संरचना के रिस्टोरेशन के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी

रुद्रप्रयाग जनपद में भारी वर्षा से केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए शासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आयुक्त, गढ़वाल मंडल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सचिव लोक निर्माण विभाग रमेश कुमार सुधांशु की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि गत दिनों रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी वर्षा से प्रभावित जान-माल के रेस्क्यू व यात्रा मार्ग की आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार सचिव, आपदा प्रबन्धन विभाग, सचिव, लोक निर्माण विभाग तथा सचिव, ऊर्जा विभाग के द्वारा नामित ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल जनपद दौरा करते हुए रेस्क्यू और रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे, जिसके लिए आयुक्त, गढ़वाल मण्डल नोडल अधिकारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *