उत्तरकाशी के बडकोट में रात के समय भीषण आग, गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तरकाशी के बडकोट में रात के समय भीषण आग, गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई

उत्तरकाशी बडकोट के नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास देर रात भीषण आग लग गई, जिससे यहां सात आवासीय मकानों सहित पांच दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

आग करीब दो बजे के अचानक भड़की। देखते ही देखते मकान और दुकान जल कर स्वाहा हो गए। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घर में रह रहे लोगों ने आग की लपटों में भाग कर जान बचाई। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *