रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन की विशेष योजना, ड्रोन से सरयू जल की फुहारें डाली जाएंगी – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

 रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन की विशेष योजना, ड्रोन से सरयू जल की फुहारें डाली जाएंगी

अयोध्या:- जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व के लिए बेहद खास तैयारी की है। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू के पवित्र जल की फुहारें डाली जाएंगी।  जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामनगरी में सोहर और भजन के साथ श्रीराम को समर्पित गीत गूंजेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

राम मंदिर में सुगम दर्शन के सभी इंतजाम रहेंगे। सरयू नदी में स्नान के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पथ पर शेड की व्यवस्था की जा रही है। हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर पेयजल के इंतजाम के साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैटिंग बिछाई जाएगी ताकि पैदल चलने के दौरान उनके पांव न जलने पाएं। धूप से बचने के लिए शामियाना और टेंट भी लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *