केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू होगी – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू होगी

उत्तराखंड:-  श्री  केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है। बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *