देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

देहरादून से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय कर्मा निवासी तिब्बती कॉलोनी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *