Rishikesh Breaking: हरिपुर कला में नियमों की अनदेखी पर MDDA की सख्ती, भवन सील – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Rishikesh Breaking: हरिपुर कला में नियमों की अनदेखी पर MDDA की सख्ती, भवन सील

ऋषिकेश:- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (mdda) ने अवैध और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऋषिकेश के हरिपुर कला क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर प्राधिकरण की टीम ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया। स्वीकृत मानचित्र से अलग मिला निर्माण निरीक्षण के दौरान MDDA की टीम को मौके पर निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं मिला। जांच में निर्माण में निर्धारित नक्शे से विचलन पाए जाने के बाद प्राधिकरण की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल को सील कर दिया।

निर्देश के बावजूद नहीं सुधरा निर्माण

प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष को निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुसार करने और नियमानुसार कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर निर्माण स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद MDDA ने नियमों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की।

निर्माण गतिविधियों पर लगातार नजर

MDDA की ओर से प्राधिकरण क्षेत्र में होने वाली निर्माण गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग का फोकस अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र से इतर किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई करने पर है। अधिकारियों के अनुसार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *