मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, देंगे श्रद्धांजलि – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, देंगे श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो अपने घर पौड़ी के पंचूर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। अब वो अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच गए है। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्गीय माता जी का आज सुबह ही निधन हुआ।

मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंचे सीएम धामी

दरअसल अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंच गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचकर अपनी स्वर्गीय माता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके उत्तराखंड पहुंचने के बाद गांव में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि की तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं। वो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं। बीते महीनों में कई बार उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। उस दौरान सीएम योगी उन्हें अस्पताल में देखने भी पहुंचे थे। सावित्रि देवी की घर पर ही डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। 11:50 में उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *