उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल समेत इन जिलों के बदले DM, लिस्ट देखें – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल समेत इन जिलों के बदले DM, लिस्ट देखें

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के डीएम समेत 10 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इसे लेकर देर शाम आदेश जारी हो गए थे ।

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शासन की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा IAS विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार बनाया गया है। जबकि IAS दीप्ति सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।

IAS अशुल सिंह को नैनीताल के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं IAS निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण और निदेशक खेल की जिम्मेदारी दी है। जबकि PCS कृष्ण कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। इसके अलावा PCS पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

PCS वैभव गुप्ता को दी अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार PCS वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी है। जबकि PCS सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। वहीं PCS सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *