Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

यमकेश्वर दौरे पर योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी संग किया ओपन जिम का उद्घाटन

यमकेश्वर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा चर्चा का केंद्र बना रहा। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में विकास और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यमकेश्वर पहुंचने के बाद दोनों मुख्यमंत्री सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने महाविद्यालय परिसर में बनाए गए ओपन जिम का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णु महायज्ञ में भाग लिया और ग्रामीणों व परिवारजनों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता जीवन में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी शक्ति है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बिथ्याणी महाविद्यालय को ‘आदर्श कॉलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *