Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

गंगा नदी के बीच शराब पी रहे पर्यटक कैमरे में कैद

धर्म और आस्था की नगरी ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पर्यटक गंगा नदी के बीच स्थित पत्थरों पर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, वीडियो ऋषिकेश क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग गंगा के बीचों-बीच बैठकर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की बात कही, तब वे नदी से बाहर आए।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नशे की हालत में गंगा से बाहर निकलते समय गिरता हुआ भी दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों से पहले भी पर्यटकों द्वारा गंदगी फैलाने, शराब सेवन और हुड़दंगबाजी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में गंगा तट पर सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों की गरिमा और पर्यटन अनुशासन को लेकर बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *