हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें!, जैनी प्रकरण में असम में 17 धाराओं में FIR – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें!, जैनी प्रकरण में असम में 17 धाराओं में FIR

उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।असम के गुवाहाटी महिला थाने में हरक सिंह रावत के खिलाफ 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि इंदिरा देवड़ी उर्फ जैनी ने नाबालिग अवस्था में मंत्री पर यौन शोषण और बंधक बनाने के आरोप लगाए है।

हरक सिंह रावत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

दरअसल जैनी की ओर से कई आरोप लगाए गए थे। उसके मुताबिक साल 2002-03 में उनके साथ कथित यौन शोषण किया गया। साथ ही उन्होंने गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ना और साक्ष्य मिटाने का भी आरोप लगाया। साथ ही साथ जैनी ने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने और पुराने जांच रिकॉर्ड जब्त करने की भी मांग की है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया दोहरे मापदंड वाला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस महिला सम्मान और न्याय की बात कर रही है, लेकिन 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में सामने आए गंभीर आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

जेनी द्वारा कांग्रेस नेता पर लगाए गए आरोपों और न्याय की मांग पर कांग्रेस के बड़े नेता आखिर अपनी स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करते? महिला न्याय की बात करने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि जेनी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए हैं? कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि महिलाओं के सम्मान और न्याय का मुद्दा उसके लिए सभी मामलों में समान महत्व रखता है या केवल राजनीतिक सुविधा के अनुसार उठाया जाता है।

23 साल पुराने जैनी प्रकरण में असम में 17 धाराओं में FIR

ये केस करीब 23 साल पुराना है। 2003 के इस विवाद के बाद हरक सिंह रावत को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। तत्कालीन सीबीआई जांच में डीएनए मेल नहीं होने पर हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। हालांकि अब एक बार फिर ये मामला गर्मा गया है। जैनी ने पुरानी जांच पर सवाल उठाए है। असम में एफआईआर दर्ज होने से उत्तराखंड की सियासत में हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *