Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून में h1n1 पॉजिटिव दो बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण

देहरादून:- दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव दो बच्चे भर्ती हैं। इन बच्चों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। जिले में इन्फ्लुएंजा-ए के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। इन मरीजों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब-टाइप की जांच की जा रही है तो अधिकतर मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है।

दून अस्पताल के बालरोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि दोनों बच्चों की इन्फ्लुएंजा-ए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इसके बाद दोनों बच्चों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब टाइप की जांच की गई। इसमें दोनों बच्चों में एच1एन1 सब-टाइप पॉजिटिव पाया गया। जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। इन्फ्लुएंजा-ए के पॉजिटिव मरीजों में सब-टाइप की जांच की जाती है ताकि मरीज को चिह्नित कर दूसरों में फैलने से बचाया जा सके। यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है।

पशुओं से नहीं फैलता इन्फ्लुएंजा

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एच1एन1 संक्रमण को सीजनल इन्फ्लुएंजा की श्रेणी में रखा है। यह संक्रमण किसी पशु से नहीं व्यक्ति में फैलता है। यह मनुष्य से मनुष्य में फैलने वाला संक्रमण है। यह संक्रमण खांसी-जुकाम जैसे संक्रमण की तरह फैलता है। इस वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य सावधानियां बरतने पर इससे बचा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *