Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दिल्ली के चिन्मय विद्यालय में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चिन्मय विद्यालय के अंदर छठी क्लास में पढ़ने वाले 12 वर्षीय प्रिंस नामक छात्र के संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना आज सुबह मंगलवार की है। सुबह लगभग 10:15 बजे फॉर्टिस हॉस्पिटल वसंत कुंज से दिल्ली पुलिस को यह सूचना दिया गया की बच्चे की मौत हो गई है।
पुलिस द्वारा शुरुआती पूछताछ में पता लगा कि बच्चे के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा उसके बाद स्कूल प्रशासन उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार स्कूल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि प्रिंस का स्कूल के अंदर किसी लड़के से झगड़ा हुआ था जिसके कारण उसकी मौत हुई है। मृतक बच्चे के परिजन और रिश्तेदार चिन्मय विद्यालय के बाहर काफी संख्या में खड़े थे और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी लगा रहे थे।
प्रिंस की मां को स्कूल के अंदर ले जाया गया था जब वह बाहर आईं तो उसका रो-रोकक बुरा हाल था। बाहर आने के बाद उसका आरोप है कि उसके बच्चे को मारा गया है और उसे इंसाफ चाहिए। प्रिंस की मौत की असल वजह क्या है इसको लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। वही प्रिंस के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *