अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना – Uttaranchal Ratna
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर शनिवार को भी प्रदेश में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में अगले दो से तीन दिन कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मलबा और बोल्डर आने से राज्य में 159 मार्ग पर आवागमन ठप है। इसमें बार्डर रोड, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित चमोली जिला है, यहां पर 39 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में एक बार्डर रोड और 22 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। देहरादून जिले में मार्गों के हाल खराब हैं। यहां पर एक राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग में 11 ग्रामीण मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में दो राज्यमार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मोटर मार्ग, नैनीताल में एक राज्यमार्ग और आठ ग्रामीण मोटर मार्ग, बागेश्वर में तीन मुख्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।

अल्मोड़ा में एक मुख्य जिला मार्ग व चार ग्रामीण मोटर मार्ग, चंपावत में तीन और पौड़ी गढ़वाल में 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग और टिहरी में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *