Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नौ वर्षीय बालिका की डंपर की चपेट में आने से मौत

बनबसा में आज सुबह स्कूल जाते समय मां के साथ स्कूटी पर बैठी नौ साल की बच्ची की हादसे में मौत हो गई। डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी इधर-उधर छिटक गई। इस हादसे में नौ साल की नैना की जान चली गई।

सोमवार सुबह संतोष कॉलोनी बनबसा निवासी नैना जोशी अपनी मां के साथ स्कूटी में मैक्सटन स्कूल जा रही थी। तभी डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी छिटक गई। मौके पर बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *