Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मौसम ने फिर बदली करवट निचले क्षेत्रों में हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम ने एक बार फिर बदली करवट पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *