Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पंतनगर जयपुर फ्लाइट का केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर आज 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को शुभारंभ किया। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा।

इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।
प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *