Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी से शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। वहीं मुख्यमंत्री धामी एवं धर्मपत्नी गीता ने बच्चों के साथ शिशु सदन केदारपुरम से आए निराश्रय बच्चों से भेंट कर उनके साथ भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का परिचय भी प्राप्त किया। बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *