Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

श्रीनगर में धारी देवी के पास ब्रेक फेल होने से बस पलटी, राजस्थान के 15 यात्री घायल

श्रीनगर : आज श्रीनगर में बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया यहाँ चमधार के पास बद्रीनाथ से दर्शन कर राजस्थान जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बस में कुल 29 लोग सवार थे जिनमें से 15 लोग घायल हो गए।
जिन्हें 108 ओर पुलिस के वाहनों में बेस अस्पताल पहुंचाया गया बताया जा रहा है कि अचानक बस के ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के बताए जा रहे है।

ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 लोग सवार बताएं जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।‌ जानकारी के मुताबिक आज दोपहर एक रोडवेज बस राजस्थान के यात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी, इसी दौरान रोडवेज बस ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *