Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्रदेशभर में शारदीय नवरात्र हुई शुरू, सीएम धामी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड:- आज पूरे देश में शारदीय नवरात्र की शुरूआत बड़े धूमधाम के साथ हुई। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों या नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। आज यानी कि रविवार से मां दुर्गा के नौ दिनों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन आज मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि व्रत पूजन, मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही अंतःकरण की शुद्धि, अनुशासन और मन की एकाग्रता बढ़ाने का अवसर देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है।समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक भी है।

सीएम धामी ने कहा “कि आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *