Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी: चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए शोष दिन बाकी है, जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही है। वहीं चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा। इन बसों में 150 बसें नई हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।

 

ऋषिकेश से प्रति यात्री किराया (रुपये में)

धाम       3×2         2×2 (28 सीटर साधारण)   2×2(27 सीटर पुश बैक)

एक धाम               1,640     1,880     2500

दो धाम  2,420     2,740     3,670

तीन धाम              3,390     3,770     5,150

चारधाम                4,150     4620       6300

हरिद्वार से प्रति यात्री किराया (रुपये में)

धाम       3×2         2×2 (28 सीटर साधारण)   2×2(27 सीटर पुश बैक)

एक धाम               1,850     2,090     2,800

दो धाम  2,620     2,950     3,980

तीन धाम              3,590     3,990     5,450

चारधाम                4,340     4,850     6,590

नोट : एक धाम में किसी भी एक धाम का किराया उतना ही होगा। इसी तरह दो धाम में किन्हीं भी दो धामों की यात्रा करने पर दर्शाया गया किराया वही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *