Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वन विभाग के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रजाति के पौंधे वितरित कर उनके संरक्षण का लिया वचन

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में बीते दिनों भारी बरसात के उपरांत विभिन्न इलाकों में बाढ़ आपदा के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा आपदा प्रवाहितों को तत्काल सहायता देने का अभियान शुरू किया गया था। वही इसी क्रम मंगलवार को सितारगंज दौरे पर पहुँचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी रामलीला मैदान में आपदा प्रभावितो को राहत राशि के चैकों का वितरण किया। काबीना मंत्री बहुगुणा ने प्रशासन को आपदा प्रवाहितों को हर संभव मदद देने की भी निर्देश दिए। इसके साथ ही कृषकों को आपदा के चलते हुए नुकसान का जल्द से जल्द सर्वेक्षण करा उन्हे भी राहत देने की बाद कही।इस मौके पर सितारगंज उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा तहसीलदार व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने वन विभाग के माध्यम से विधानसभा की जनता को विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण किया। साथी ही प्रकृति संरक्षण के साथ ही अधिक से अधिक पौधों को लगाकर उनकी सुरक्षा का भी आमजन से वचन लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पेड़ों की सुरक्षा करना हम सब की प्राथमिकता है इसलिए पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ तो लगाए ही,साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प ले।

कार्यक्रम के अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों के अलावा बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,वरिष्ट बीजेपी नेता सुखदेव सिंह,विधायक प्रतिनिधि उमा शंकर दुबे,नगर बीजेपी मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान सहित बीजेपी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *