Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद वहां चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया।

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज व मुख्य पुजारी से मिले। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *