Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर बदली प्रोफाइल फोटो, लोगों से की हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ‘तिरंगा’ (भारतीय ध्वज) कर दी है। PM मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए फिर से हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल फाेटो बदल रहा हूं और आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसा करके हमारे तिरंगे का सम्मान करने में मेरा साथ दें।

उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा डाट कॉम पर अपनी सेल्फी साझा करने का भी अपील की। आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार नौ अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाती है। यह 15 अगस्त को समाप्त होता है सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली निकालने को कहा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वालों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *