Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हरिद्वार में हादसा: गैस सिलिंडर फटने से तीन लोग हुए घायल, पुलिस की तत्परता से मदद

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने से घर में मौजूद महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

दमकल कर्मियों ने सिलिंडर को बाहर निकालकर मौके पर स्थिति काबू की। अचानक सीतापुर की गणेश विहार कालोनी में गली नं चार में अनिल अग्रवाल के घर में अचानक गैस सिलिंडर फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद अनिल के बच्चे, पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान संकेत, अनिकेत पुत्रगण अनिल अग्रवाल और गीता पत्नी अजय के तौर पर हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *