Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड के साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर पूरी तरह बहाल

उत्तराखंड के सबसे बड़े साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर पूर्ण रूप से बहाल हो गया है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि एसडीसी पूरी तरह से बहाल हो गया है। वह एप्लिकेशन जो लाइव नहीं चल रहे हैं या बंद हैं, उन्हें डेवलपर से हल कराएंगे।
कहा कि हमने आईटीडीए में नवीनतम मशीनें रखी हैं, जहां डेवलपर और एसडीसी टीम, दोनों साथ बैठकर एप व साइटें ठीक कर सकते हैं। हमने संबंधित विभागों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया है।
वहीं, आईएफएमएस फाइनेंस डाटा सेंटर से काम कर रहा है। आपको बता दें कि तीन अक्तूबर को माकोप रैनसमवेयर का हमला होने के बाद प्रदेश की सभी आईटी सुविधाएं ठप हो गई थीं। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *