Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक विवादों में घिरी, नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने का आरोप

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। हालांकि यह बैठक अपने आयोजन से पहले ही विवाद में फंस गई है। दरअसल बैठक के लिए जो बैनर पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शा दिया गया है। इसे लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा दिया।

कांग्रेस अधिवेशन के लिए लगे पोस्टर बैनर की तस्वीर साझा करते हुए कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें पार्टी ने लिखा कि ‘कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। ये सब सिर्फ वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *