Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मौसम ने पलटा खाया, ठंडी हवाओं और बारिश ने मैदान में ठंड का अहसास दिलाया

उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आज शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे।

आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है।

जानें कहां कैसा है मौसम
-जौलीग्रांट क्षेत्र में आसमान में बादल छाए, गिरा तापमान
-विकासनगर में बूंदाबांदी शुरू।
-यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी बादल छाए हुए हैं।
-यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ।
-उत्तरकाशी और गंगोत्री यमुनोत्री बड़कोट में छाए बादल

-जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक छाए हुए बादल।
-ऋषिकेश में छाए बादल, बारिश की संभावना।
-विकासनगर और चकराता में आसमान में बादल छाए हैं। मौसम ठंडा।
-पहाड़ों की रानी मसूरी में छाए घने बादल। एक बार फिर लौटी ठंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *