Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जावेद अख्तर ने कहा, ‘कंगना ने माफी मांगी, आगे से ऐसी बातें नहीं दोहराएंगी’

लगभग पांच साल पहले जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। शुक्रवार को इस केस को लेकर उनके बीच सुलह हो गई। दोनों इस मामले को लेकर अदालत में पेश हुए थे। इस मामले को लेकर जावेद अख्तर ने विस्तार से बात की। हाल ही में कंगना के साथ जो मामला सुलझा है, उस पर राइटर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। वह कहते हैं, ‘मैंने पैसे तो मांगे नहीं थे, बस मांफी चाहिए थी। कंगना ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, वह आगे से ऐसी बात नहीं दोहराएंगी।’

जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या वह इस मामले के सुलझने से खुश हैं तो उनका कहना था- ‘नहीं, अब देखता हूं। कोई दूसरी परेशानी मोल लूंगा।’ यह बात मजाकिया अंदाज में जावेद अख्तर ने कही। जावेद अख्तर अकसर ही मुखर होकर अपनी बातें सोशल मीडिया पर या मीडिया के बीच में कहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच जाने जाते हैं।

शुक्रवार को कंगना ने ही सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि जावेद अख्तर के साथ लीगल मामला सुलझ गया है। कंगना ने लिखा- ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं। वे मेरी अगली फिल्म के गाने लिखने को भी राजी हैं।’ साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन से मुलाकात का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने जावेद अख्तर का नाम भी लिया। गीतकार ने कंगना के इस बयान को मानहानि मानते हुए उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *