Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं. बुधवार को उपराष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद वो राज्यपाल के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए.

अचानक बिगड़ी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में अपने संबोधन के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वह जमीन पर गए. जिसके बाद उन्हें नैनीताल राजभवन लाया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *