Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

लोकसभा अध्यक्ष को दौरे के दौरान सम्मान नहीं मिलने की शिकायत, केंद्र ने जताई चिंता


प्रोटोकॉल की अनदेखी पर केंद्र सरकार नाराज

प्रोटोकॉल विभाग द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि लोकसभा सचिवालय ने शिकायत की है कि दौरे के समय लोकसभा अध्यक्ष  को न तो निर्धारित सम्मान मिला और न ही शिष्टाचार संबंधी मानकों का ठीक से पालन किया गया. इसको लेकर केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को एक पत्र जारी कर इस संबंध में चिंता जताई थी.

शासन ने देहरादून DM से मांगा स्पष्टीकरण

शिकायत में कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष के दौरे के दौरान जब जिलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से कोई उत्तर नहीं मिला. शासन ने इसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए गंभीरता से लिया है और डीएम से पूरी घटना पर स्पष्ट जवाब मांगा है. शासन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस तरह की चूक भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *